अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से रविवार
को ओसवाल पंचायत भवन में हुए जिला स्तरीय महिला सम्मेलन व नैतिक आह्वान
कार्यशाला में नैतिक सुधार पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चूरू मंडल इकाई
की पदाधिकारियों ने मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम संयोजक नीलम बोरड़ ने
आचार्य प्रवर का मंगल संदेश का वाचन किया। चूरू बालिका महाविद्यालय की
प्राचार्य आशा कोठारी ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए नैतिकता और सुसंस्कारों
का होना बहुत जरूरी है। मंडल की महामंत्री पुष्पा बैद ने संगठन की ओर से
पानी, बिजली, पर्यावरण, कन्या, रिश्ते और संस्कार बचाओ अभियान को लेकर
संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। ट्रस्टी सौभाग बैद, ओसवाल
पंचायत के अध्यक्ष एडवोकेट प्रताप सुराणा व लायंस क्लब के अध्यक्ष मोहनलाल
शर्मा ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजश्री
कुंडलिया के नेतृत्व में कन्या मंडल की युवतियों ने किचन क्वीन नाटक के
जरिए रिश्तों को मजबूत और मधुर बनाने का संदेश दिया। मंडल की
अध्यक्ष मुन्नी डागा व मंत्री मुन्नी कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
उपाध्यक्ष पदमा बांठिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन कोषाध्यक्ष शशि कोठारी
ने किया। कार्यशाला में सीडी के जरिए नैतिक आह्वान किया गया। कार्यक्रम
में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
0 Comments
Leave your valuable comments about this here :