Top Ads

ज्ञान, तप और दान से सर्वांगीण विकास : आचार्य श्री महाश्रमण


गुडगाँव। 7 जुलाई। महाश्रमण ने परस्त्री, पराधान और गरिष्ठ भोजन का लोभ त्यागने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे दुष्कर्म भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घटेगी साथ ही ज्ञान, तप और दान का लोभ करने से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का सर्वागीण विकास होगा। 
आचार्य श्री महाश्रमण गुड़गांव स्थित ऎपराज हाउस सेक्टर-44 में अपने त्रिदिवसीय प्रवास के दौरान अभिनदंन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां जैन एकता समर्थक के रूप में आचार्य श्री का स्वागत समणसंघ के उ.प्रवर्तक श्री राममुनि जी महाराज ने किया। 
गुड़गांव के पुलिस आयुक्त आई.पी.एस. श्री आलोक मेहता ने आचार्य श्री का स्वागत करते हुए कहा कि आचार्य महामश्रमण अपनी धवल सेना के साथ समाज से बुराईयां मिटाने का भागीरथी प्रयास कर रहे है। हम भी इनसे प्रेरणा लेकर स्वच्छ भारत बनाने में अपना योगदान दें। नगर निगम गुड़गांव के आयुक्त डॉ. प्रवीण आर्य (आई.ए.एस.) ने रोचक धर्मचर्चा करते हुए कहा कि आप जैसे महान चितंक धर्मगुरू सरकार का मार्गदर्शन करे तो प्रशासन को स्वस्थ संचालन में सहयोग मिलेगा। क्राइम बं्राच गुड़गाव के उपायुक्त श्री बलवान सिंह राणा ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण के प्रवचनों के प्रचार से क्राइम रेट घट सकते है। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन सुश्री सुमन दहिया ने आचार्य श्री का स्वागत किया और महिला सुरक्षा को बल देने वाले प्रवचन हेतु आभार व्यक्त किया हैं। 
इंडियन लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चोटला ने मेदान्ता में आचार्य श्री के दर्शन का लाभ लिया। यहां वस्कुलर सर्जरी डिर्पाटमेन्ट के डायरेक्टर डॉ. राजीव पारख की आचार्य श्री में रूचि और सेवा भावना भी अनुकरणीय रही। 
गुड़गांव सभा के अध्यक्ष श्री अशोक जैन ने स्वागत एवं आभार ज्ञापन मंत्री श्री शेखर बोथरा ने किया। इस मौके पर महिला मंडल युवक परिषद व ज्ञान शाला नेे आकर्षक प्रस्तुतियां दी। त्रिदिवसीय प्रवास का लाभ माखन टी हाउस एच.एफ.सी.एल एवं सुराणा ग्रुप ने लिया।

रिपोर्ट साभार:
डॉ.कुसुम लूणिया, मंत्री, आ.महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति  दिल्ली।