Top Ads

: तेरापन्थ महिला मंडल मुंबई का 33 वा वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ भवन भाईन्दर में आयोजित


आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री संजय कुमारजी प्रसन्न कुमारजी प्रकाश कुमारजी के सानिध्य में तेरापन्थ महिला मंडल मुंबई का 33 वा वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ भवन भाईंदर में आयोजित हुआ।

मंगलाचरण भाईन्दर महिला मंडल ने किया ।स्वागत भाषण भाईन्दर महिला मंडल संयोजिका विमलेश जी फुल्फगर दिया।
कार्यक्रम में अभातेमम की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष कुमुद कच्छारा ने संघीय संविधान की जानकारी दी। राष्ट्रिय परामर्शक प्रेमलताजी शिशोदिया ने श्रावक की पहचान और कार्यो की जानकारी दी।

तेमम मुंबई अध्यक्षा कांता जी तातेड ने अध्यक्षीय संबोधन दिया रचना जी हिरन ने मंत्री प्रतिवेदन पढ़ा।कोषाध्यक्ष अंजू बाफना ने आय व्यय की प्रस्तुति दी,कन्या मंडल प्रभारी तरुणा बोहरा और संयोजिका रितिका बरलोटा ने अभिव्यक्ति दी।आओ चले गाँव की और द्वारा संचालित सेण्टर की बह्नो ने हस्त निर्मित सामान की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे सभी बहनों ने सराहा।

महिला मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरित किये गए।

मुनिश्री ने महिलाओ को साधुवाद देते हुए फ़रमाया की आज की नारी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पर अपनी मर्यादा और पारीवारिक मूल्यों के साथ संघ विकास में अपना योगदान दे।
आभार ज्ञापन भाईन्दर सह संयोजिका सुशीला मेहता ने किया।
> प्रस्तुति :करुणा कोठारी फोटो: पारस कच्छारा,प्रह्लाद्सिंह एवं जैन तेरापंथ न्यूज़ टीम मुंबई

Post a Comment

0 Comments