Top Ads

भाईन्दर में सम्वत्सरिक ठाठ

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री संजय कुमार आदि ठाणा 3के सानिध्य मे तुलसी समवसरण तेरापंथ सभा भवन भाईन्दर मे जैन जगत के प्रमुख पर्व पर्युषण महापर्व के नवहन्विक कार्यक्रम का विराट आयोजन हुआ। जहा भाईन्दर के आसपास के क्षेत्र वस्ई नाला सोपारा  मीरा रोड  से आए सेकडो श्रद्धालुओ ने आध्यात्मिक  सुधापान द्वारा इस आध्यात्मिक पर्व पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। खचाखच मरे पंण्डाल मे मुनि श्री ने महावीर स्वामी के सम्यक्तव प्राप्ति के बाद के 27भवो की जानकारी दी।शुभ अशुभ कर्म भोगना ही होगा चाहे जीव तीर्थंकर का ही क्यों न हो,प्रतिदिन के केंद्र द्वारा निर्धारित विषयों पर भी प्रवचन हुआ। आचार्य पट्टावली की जानकारी दी।तेरापंथ इतिहास और आचार्य तुलसी प्रदत अवदानो की जानकारी दी गई। रात्रि में विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा द्वारा 4 से ऊपर सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया व ज्ञान शाला के प्रशिक्षको का सम्मान किया गया।चंदनबाला के तेले एवं तपस्या की लड़ी लग गई। 90 अष्ट पहरी 150 से ज्यादा 6व 4 पहरी पोषध हुए। प्रोग्राम मे मीरा भाईन्दर के एम्एले गिल्बर्ट जोन मेन्डोसा ने विशेष रूप से दर्शन किए व M B D 2 को समर्थन दिया। अंतिम दिन सामुहिक क्षमायाचना का प्रोग्राम किया गया। प्रोग्राम मे  सभा  म.म. ते.यु.प कन्या म. नवगठित किशोर मंडल का पुरा सहयोग रहा ।
प्रस्तुति:-करुणा कोठारी  न्यूज  जे ते स से पारस  कच्छारा  फोटो प्रहलाद सिह

Post a Comment

0 Comments