Top Ads

मुंबई स्तरीय कन्या मंडल कार्यशाला का आयोजन भाईन्दर में सानिध्य मुनि श्री संजयकुमार जी आदि थाना 3

 आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि संजय कुमार जी  एवं मुनिवृंद के सानिध्य में मुंबई स्तरीय कन्या मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे तकरीबन 125 कन्याओँ ने भाग लिया। एवं आचार्य तुलसी के अवदानों पर रोचक प्रस्तुतिया दी कार्यक्रम की शुरआत मुनि प्रसन्न कुमार जी ने मंत्रोचार से की एवं मंगलाचरण डोम्बिवली कन्या मंडल ने किया। स्वागत भाषण  तरुणा बोहरा ने दिया।

 मुनि संजय कुमार ने फरमाया की अतीत की प्रेरणा से वर्तमान को सुधारने का लक्ष्य बनाए तभी भविष्य सुधरेगा।उन्होंने सभी कन्याओँ को आव्हान किया की प्रमाणिक बने और अणुव्रत अपनाए तभी गुरुदेव को सच्ची श्रधांजलि अर्पित होगी । मुनि प्रसन्न कुमार ने कन्याओँ को शील की सुरक्षा करने का आव्हान किया एवं संतुलित जीवन के लिए शिक्षा के साथ घर-गृहस्थी में भी हाथ बँटाने की शिक्षा दी । मुनि प्रकाश कुमार ने नैतिकता की पाठशाला चलाई,जिसमे श्रम एवं शर्म जैसे मुख्य बिंदुओँ पर रोशनी डाली । कन्यामंडलों ने साध्वियों का उत्थान,श्रमण श्रेणी,ज्ञानशाला,नया मोड़,कुरीतियाँ,नारी उत्थान,अहिंसा, जैसे मुख्य अवदानों पर सुंदर प्रस्तुतिया दी।

जैन तेरापंथ न्यूज़ ब्योरों मुंबई से महावीर कोठारी , करुणा कोठारी फोटो साभार : पारस कच्छारा

Post a Comment

0 Comments