भारत जैन महामंडल द्वारा मुंबई में विश्व मैत्री दिवस का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया।
कार्यक्रम शासन श्री साध्वी श्री सूरज कुमारीजी मुनिश्री कुंदनऋषिजी म.सा मुनिश्री अक्षय चंद्रसागरजी म.सा मुनि श्री आलोकऋषिजी म.सा मुनि श्री जयकीर्तिजी म.सा के मंगल सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी चारित्र आत्माओ में क्षमापना के महत्त्व पर प्रकाश डाला,और जीवन में क्षमा के मूल्यों के विकास पर बल दिया।

दिल्ली में हुई धर्म संसद की चर्चा करते हुए कहा की वर्षो से ये प्रयास किया जा रहा हे की संवत्सरी एक हो कई बार प्रयास भी किये पर अब वक़्त आ गया हे चिंतन की क्रियान्विति करने का।
और ये धर्म संसद नए आयाम से जैन समाज को एक मंच पर लाएगी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि युगराज जैन ने किया।
प्रस्तुति:-जेतस से करुणा कोठारी
फोटो साभार हेमंत धाकड़ विकास धाकड़