Top Ads

सर्व धर्म सौहार्द दिवस

2 ओक्टोबर:- मुंबई
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के अंतर्गत, तेरापंथ भवन भायंदर (मुंबई) में मुनि श्री संजय कुमार जी, मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी एवं मुनि श्री प्रकाश कुमार जी के सानिध्य में एवं अणुव्रत उप समिति उत्तर मुंबई - २ के तत्वाधान में सर्व धर्म सौहार्द सम्मलेन आयोजित हुआ | सम्मलेन का मंगलाचरण  "बदले युग की धारा.." के सुमधुर संगान से साथ हुआ | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फ़ादर माइकल रोजारियो ने अणुव्रत को अपने जीवन में अपनाने एवं आचार्य तुलसी के अवदानों की बात कही | उन्हों ने अति हर्ष के आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के साथ के अपने संस्मरण बताये | आपने इस सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसन्नता जाहिर की | मुस्लिम समुदाय के मौलाना असरार अहमद ने अहिंसा , शांति एवं भाईचारे की बात करी और बताया कि सभी धर्म में कही हिंसा को स्थान नहीं दिया गया | पूज्य मुनि श्री संजय कुमार जी  एवं मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की | मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में फ़रमाया की सभी धर्म साथ मिलकर  अणुव्रत को अपनाये और धर्म गुरु ही जनता को मार्ग दर्शन करने  वाले होते है , तो सभी धर्मगुरुओं से एवं जनता से  अणुव्रत अपनाने की अपील  की | आपने कार्यकर्ताओं की भूरी भूरी प्रशंशा  भी  की | कार्यक्रम  का कुशल सञ्चालन मुनि श्री प्रकाश  कुमार जी  ने  किया  | अणुव्रत महासमिति के अध्यक्ष श्री  डालचंद कोठारी ने देश-विदेश में चल रहे अणुव्रत आन्दोलन के बारे में  जानकारी दी | जैन  तेरापंथ न्यूज़  के सेंट्रल हेड श्री समकित पारीख ने  ज्यादा से  ज्यादा  लोगों को JTN  में जुड़ने का आह्वान  किया | आभार ज्ञापन श्रीमती किरण हिंगड़  ने किया | कार्यक्रम में अणुव्रत महासमिति ,अणुव्रत समिति मुंबई,अणुव्रत उपसमिति उत्तर मुंबई 2, तेरापंथी सभा , तेयुप , तेमम भायंदर  एवं  सभा संस्था सभी गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे |

प्रस्तुति:- जेतस से करुणा कोठारी समकित पारख पारस कच्छारा मुंबई

Post a Comment

0 Comments