Top Ads

TPF राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
फोरम के सभी सदस्य सामंजस्य की भावना के साथ आगे बढ़ें - मुनि श्री रजनीश कुमार जी



नई दिल्ली । तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सभी सदस्य सामंजस्य की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने धर्मसंघ के गोरव में अभिवृद्धि का प्रयास करें। ये विचार मुनि श्री रजनीश कुमार जी ने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आध्यात्म साधना केंद्र, नई दिल्ली में संपन्न हुई बैठक में व्यक्त किये ।
बैठक की अध्यक्षता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सलिल लोढ़ा एवं संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पंकज ओस्तवाल ने किया।
फोरम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक के मिनट्स सदन के समक्ष रखे गए जिसका सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि के साथ अनुमोदन किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सलिल लोढ़ा ने फोरम द्वारा वर्तमान में संचालित योजनाओं एवं आगामी योजनाओं के साथ साथ सिलीगुड़ी में प्रस्तावित लॉ कोलेज सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। फोरम के मुख्य ट्रस्टी श्री धनराज वैद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धारीवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मालू ने भी लॉ कोलेज के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। जोनल अध्यक्षों द्वारा अपने क्षेत्र की शाखाओं द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी रखी गयी।  

राष्ट्रीय सहमंत्री नवीन पारख ने फोरम द्वारा सिलीगुड़ी में प्रस्तावित लॉ कोलेज से सम्बन्धित एवं विक्की सिंघवी ने फोरम की नवीन वेबसाइट सम्बन्धी प्रजेंटेशन दी। बैठक में फोरम के राष्ट्रीय पदाधिकारी, ट्रस्टी, प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सानिध्य में फोरम के नवमनोनित प्रभारियो, कार्यकारिणी सदस्यों एवं शाखा अध्यक्षों, मंत्रियो को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सलिल लोढ़ा ने शपथग्रहण करायी।

स्रोत - अंकुर बोरदिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम