Top Ads

शासनश्री मुनिश्री सुखलालजी द्वारा लिखित पुस्तके विमोचित


नयी दिल्ली। 2 नवम्बर 14। अध्यात्म साधना केंद्र महरौली नयी दिल्ली में आज परम  पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में शासनश्री मुनि श्री सुखलालजी द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन हुआ। आदर्श साहित्य संघ द्वारा प्रकाशित 'भावनामृतम' एवं जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'जैन संस्कार : सुखी संसार' विमोचित की गयी। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के महामंत्री श्री अरविन्द गोठी, आदर्श साहित्य संघ के महामंत्री श्री हेमराज बैद एवं जैविभा ट्रस्टी श्री रमेश बोहरा ने इन पुस्तकों की प्रथम प्रति पूज्यप्रवर को भेंट की।