

तेरापंथ महिला मंडल मैसूर के तत्वाधान में अंतराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्र तियोगिता का विषय "करियर रिश्ते निभाने में साधक है या बाधक रखा गया"। इस अवसर पर साध्वी श्री कुन्थुश्री जी ने कहा की महिला दोहरे दायित्व से बंधी हुई है, पहला कर्त्तव्य घर की सार-संभाल व संतान को सुसंस्कारी बनाना है। दूसरा कार्य अपना प्रोफेशन है।इन सभ कार्यो में सामंजस्य बिठाया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरूआत लक्ष्मी भटेवरा ने महाश्रमण अष्टकम से की। महिला मंडल की अध्यक्षा सन्तोष कोठारी ने सभी का स्वागत किया।
इस प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर पायल मेहता व निकिता रही, दूसरे स्थान पर भावना कोठारी व तीसरे स्थान पर प्रियंका कोठारी व वर्षा मेहता रही। नवीन बरडिया ने गीत के द्वारा प्रस्तुति दी। संचालन साध्वी श्री सुमंगला जी ने किया, मंत्री अनीता कटारिया ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments
Leave your valuable comments about this here :