Top Ads

नारी सशक्तिकरण व युवती सम्मेलन, किशनगंज


किशनगंज तेरापंथ महिला मंडल ने तेरापंथ भवन किशनगंज में "नारी सशक्तिकरण व युवती सम्मेलन"  कार्यक्रम का आयोजन किया| कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई। वक्ता के रूप में  किशनगंज महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला देवी सुराणा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने सुन्दर विचार प्रस्तुत किये। महिला मंडल की अन्य बहनों द्वारा भी  नारी सशक्तिकरण विषय पर सुन्दर परिचर्चा की गयी, साथ में श्रीमती चम्पा देवी सेठिया व  श्रीमती कांता देवी दफ्तरी (राष्टीय कार्यकारणी सदस्य) को भी अच्छे कार्यो के योगदान के लिए मंडल द्वारा समानित किया गया। मंच संचालन महिला मंडल की मंत्री सुश्री सायर कोठरी ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडल के युवतियो का सराहनीय योगदान रहा।जैन तेरापन्थ न्यूज़ किशनगंज से राजेश कुमार श्यामसुखा


Post a Comment

0 Comments