Top Ads

महिला सशक्तिकरण एवं गणगौर सिंघारे का कार्यक्रम - तिरुप्पुर

तेरापंथ महिला मंडल , तिरुपुर , में 6 April  को महिला सशक्तिकरण एवं गणगौर सिंघारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष श्रीमती शोभा बैद ने सभी बहनो का स्वागत किया।
प्रथम चरण में - केन्द्र द्वारा निर्देशित विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गयी। जिसमें 8 साध्वी प्रमुखाओ के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उन बहनो को सम्मानित किया गया जो अपने घर के साथ-साथ व्यापार को भी संभाल रही है । उन्हें सम्मानित करने का उदेश्य यह था की समाज की अन्य पढ़ी- लिखी बहनो को भी अपनी योग्यता दिखाने का मौक़ा दिया जाए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में अपनी संस्कृति और संस्कार जागृत रखने के लिए कार्यक्रम की थीम राजस्थानी थी। जिसमें गणगौर के सिंधारे हेतु लोक गीत,लोक नृत्य एवं"आज की नारी" नाटिका का मंचन किया गया। 
लगभग 105 महिलाओं की उपस्थित थी। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती अनिता बरडीया  ने किया। संवाद साभार : चेतन बरडिया, तिरुप्पुर

Post a Comment

0 Comments