Top Ads

*मंत्र दीक्षा का अर्थ है - जीवन का निर्माण - साध्वी नगीनाश्रीजी*


मंत्र दीक्षा का अर्थ है - जीवन का निर्माण - साध्वी नगीनाश्रीजी
कांदिवली। आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी नगीना जी  के सानिध्य में डालगणी ज़ोन की 9 ज्ञान शालाओं की मन्त्र दीक्षा का शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। तुलसी-महाप्रज्ञ ट्रस्ट अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, मुंबई TPF अध्यक्ष बलवंत चौरड़िया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भारती सेठिया, अभातेयुप संगठन मंत्री योगेश चौधरी आदि विशेष रूप से  उपस्थिति थे।
शासन श्री साध्वी नगीना श्री जी ने कहा मंत्र दीक्षा का अर्थ है - मंत्र से अपने आप को भावित करना । हर धर्म में अपना मंत्र होता है। मंत्र के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा आवश्यक है। भावी पीढ़ी में नई चेतना जगाने का अच्छा उपक्रम है -मंत्र दीक्षा । आचार्य तुलसी के इस अनुष्ठान से बच्चों का मानस अनुप्राणित होकर आचार्य श्री महाश्रमण जी का सपना पूरा कर सकेगा।
उन्होंने आगे कहा- मंत्र दीक्षा जीवन निर्माण एवं विकास का अच्छा उपक्रम है। श्रद्धा, आस्था और विश्वास  को मजबूत करना है तो उसका एक विटामिन है मंत्र दीक्षा । साध्वी मयंक प्रभा ने कहा बच्चों का सुधार भविष्य का सुधार है। यदि शुभ भविष्य चाहते हैं तो यह मंत्र दीक्षा-संस्कार दिक्षा आवश्यक है। "जीवन की मधुर इन धारा में गुलशन बन खिल जाए" गीत स्वरों के साथ साध्वी मयंक प्रभा ने अपनी गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी डॉक्टर गवेषणाश्री ने कहा वैदिक धर्म में भी बच्चों को षोडश संस्कार देकर जनेऊ पहनाया जाता है। हमारे जैन धर्म में भी आचार्य तुलसी ने बचपन से ही बच्चों की आस्था-श्रद्धा मजबूत बने इसलिए मंत्र दीक्षा का क्रम चालू किया।
कांदिवली की प्रशिक्षकाओं द्वारा स्वागत गीतिका के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कांदिवली, मलाड,  बोरीवली की नव ज्ञानशालाओं की प्रस्तुति हुई।  संयोजिका अनिशा कोठारी एवं हेमलता मादरेचा ने मंच संचालन किया एवं आभार ज्ञापन किया। संयोजिका निशा कोठारी के नेतृत्व में अशोकनगर से मंजू पामेचा,  कांदिवली भवन से दर्शना बोहरा,  चारकोप से रेखा कोठारी, बोरिवली ईस्ट से उषा सिंघवी, बोरीवली पश्चिम से निशा डागलिया, गोविंद नगर से मीना मादरेचा, मलाड पूर्व-पश्चिम से हेमलता मादरेचा, ऋषिदत्ता मादरेचा,  गोरेगांव संतोष नगर पूर्व-पश्चिम  से ललिता कोठारी के श्रम से 350 बच्चों ने मंत्र दीक्षा साध्वी श्री जी ने प्राप्त की। कार्यक्रम की उपस्थिति शानदार रही एवं सुंदर प्रस्तुतियों ने 3 घंटे तक समाँ बांधे रखा।

Post a Comment

0 Comments