Top Ads

गलतियों का करे परिष्कार - आचार्यश्री महाश्रमणजी

जाने-अनजाने कभी कोई अधार्मिक कार्य हो जाए तो उसका तत्काल परिष्कार करना चाहिए 

आचार्यश्री महाश्रमणजी

          01 दिसम्बर 2016, नोंगपोह, रि-भोई (मेघालय) : अहिंसा यात्रा  प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ गुरुवार को जयंत्रू से लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर   रि-भोई   जिले  के   नोंगपोह   स्थित   सेंट   पाॅउल्स   हायर   सेकेण्ड्री स्कूल पहुंचे। आचार्यश्री ने उपस्थित  गणमान्य नागरिकों सहित श्रद्धालुओं को मंगल प्रेरणा प्रदान  करते  ह्ए  कहा कि  आदमी से  साधु  से  जाने-अनजाने कभी कोई अधार्मिक कार्य हो जाए तो उसका तत्काल परिष्कार करना चाहिए और आगे ऐसी गलती न हो, ऐसा प्रयास करना चाहिए। छठे गुणस्थान तक वाले आदमी या साधु से गलती हो सकती है। सातवें गुणस्थान के बाद गलती नहीं होती। झूठ, चोरी, हिंसा आदि गलतियां साधारण इंसान से हो सकती है। आदमी को जीवन में गलती करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। यदि गलती हो जाए, संविधान का उल्लंघन हो जाए, अतिक्रमण का आभास हो जाए  तो वहां  से  तुरन्त अपने  को दूर  करने  का प्रयास करना चाहिए। जैसे घोड़े पर लगाम लगा उसे आगे से बढ़ने से रोका जाता है, उसी प्रकार आदमी को अपने मन पर नियंत्रण कर गलत कार्य होने से खुद को रोकने का प्रयास करना चाहिए। अपनी गलतियों का परिष्कार करने वाला आदमी अपने जीवन को उन्नति के शिखर तक पहुंचा सकता है। आचार्यश्री ने गिरते हुए को संभालने वाले को धन्य बताते हुए कहा कि किसी गिरते हुए को संभाल लेना महत्त्वपूर्ण होता है। आचार्यश्री ने अहिंसा यात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 
          आचार्यश्री के दर्शन को आए मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सरकार के मुख्य सलाहकार श्री डी.डी.   लपांग ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे महान संत का दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपका मेघालय में हम स्वागत-अभिनन्दन करते हैं। अहिंसा यात्रा के माध्यम से मानव हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप इस यात्रा के माध्यम  से लोगों के जीवन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं। आपकी यहयात्रा स्वर्णाक्षरों में अंकित हो, ऐसी मंगलकामना करता हूं। रि-भोई जिले के सेशन जज श्री नरेन खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यश्री आपकी अहिंसा यात्रा के संकल्प बहुत अच्छे हैं।आपकी नशामुक्ति के संदेश से नशे से बिगड़ते घरों को सुधारा जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments