Top Ads

ठाणे में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत भव्य आयोजन

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत ठाणे में भव्य आयोजन
ठाणे तेरापंथ भवन में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत उपसमिति ठाणे द्वारा आचार्य महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रोफेसर महेंद्र कुमार जी एवं मुनि वृन्द के सानिध्य में भव्य आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन अणुव्रत उपसमिति ठाणे के संयोजक रमेश सोनी ने किया और अपना विचार रखते हुए कहा कि अणुव्रत सफल जीवन जीने का अचूक मूल मंत्र हैं। मुनि श्री महेंद्र कुमार जी ने कहा कि हम अपने मन के गुलाम बने हुए है। अणुव्रत का मकसद मन को संयमित करना। अणुव्रत का उद्देश्य मनुष्य संयम करने की दिशा में बढ़ना हैं। अपने गलत विचारों के प्रति हम सजग रहे।
मुनि अजीत कुमार ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखें। मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने एक कहानी के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया। मुनि श्री जागृत कुमार जी ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन में सबसे बड़ा संकल्प नशा मुक्त जीवन जीने का है। जो मनुष्य को अपनी राह अपने लक्ष्य से भटकाती है। यही वजह है कि हमे नशा मुक्त जीवन जीना चाहिए। साथ ही संगत अच्छी रखनी चाहिए। अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष गणपत डागलिया ने कहा कि ठाणे समाज की जागृता देख कर मैं काफी प्रभावित हुआ हूँ। संपूर्ण समाज ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया उसके लिए दिल से आभार।

गौरतलब है की कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं महिला मंडल द्वारा सुंदर मंगलाचरण गीतिका के साथ हुआ। अणुव्रत गीत का संगान ज्ञानोदय स्कूली छात्राओ ने सुंदर तरीके से लोगों के समुख रखा। मुंबई सभा सह मंत्री पवन ओस्तवाल ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की प्रस्तावना बहुत ऊर्जावान शब्दों के माध्यम से रखी। पीयूष जैन ने बच्चों का अपने ही तरीके से बच्चों का मार्गदर्शन किया। एस एच आहिरे सर ने कहा कि अणुव्रत एक अनोखा उपक्रम है जो व्यक्ति को आदर्श बनने का अवसर प्राप्त करवाता हैं। करुणा कोठारी, सीमा शांखला ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति मुम्बई उपाध्यक्ष डॉक्टर सुंदर इंटोदिया, देवीलाल श्री श्रीमाल, अभयराज चोपड़ा, ठाणे सभा मंत्री जयंतीलाल बरलोटा, कपूरचंद  श्रीश्रीमाल, मनोहर कच्छारा, ज्ञानोदय स्कूल के प्रिंसिपल प्रेमनारायण तिवारी, विनोद बडाला, सूरेश मेहता, रमेश चौधरी, विकास आच्छा, डालचंद्र कोठारी, अर्जुन बाफना, पंकज नोलाखा, मनसुख हिरण, कंचन सोनी,प्रियंका सिंघवी, करुणा कोठारी,वनिता मेहता,संगीत चंडालिया, तेरापंथ महिल्स मंडल विशेष सहयोगी, विमला हिरण,भीखम सुर्या, ललिता सोनी,रमिला बडाला,कमलेश चंडालिया, प्रवीण डांगी, आदि की उपस्थिति रही। अणुव्रत उप समिति ठाणे के नए  संयोजक लक्ष्मीलाल सिंघवी और सह संयोजक नरेश बाफना को बनाया गया। मंच का कुशल संचालन लक्ष्मीलाल सिंघवी ने किया आभार ज्ञापन नरेश बाफना ने किया।

.

Post a Comment

0 Comments