Top Ads

अणुव्रत समिति अभिनंदन समारोह-जोधपुर

अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा अणुव्रत समिति के सदस्यों का केंद्रीय स्तर पर मनोनयन होने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन शासन श्री साध्वी चांद कुमारीजी के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन, अमरनगर में आयोजित किया गया।
        अध्यक्ष सुरेन्द्रराज गेलड़ा ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल में न्यासी पद पर श्रीमती प्रियंका जी जैन व अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के समिति सदस्य मितेश जैन के मनोनयन पर समिति की औऱ से बधाई संप्रेषित की गई।
       शासन श्री साध्वी श्री चांदकुमारी जी ने अपना प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। उपाध्यक्ष डॉ. सुधा भंसाली ने परिचय प्रस्तुत किया। समिति की और से स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
     इस अवसर पर सरदारपुरा सभा अध्यक्ष उमैदमल सिंघवी, महिला मण्डल अध्यक्षा कविता सुराणा, जोधपुर सभा उपाध्यक्ष महेंद्र सुराणा, मंत्री महेन्द्र मेहता, मूलचन्द जीरावला, दलपत मेहता, समिति कोषाध्यक्ष दीपक सुराणा, सहमंत्री ललित बुरड़, संगठन मंत्री रूपचन्द भंसाली, सरदारपुरा परिषद अध्यक्ष सतीश बाफना,आदि की विशेष उपस्थिति रही।
         श्रीमती प्रियंका जैन व मितेश जैन ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। मंगलपाठ से कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ।



Post a Comment

0 Comments