Top Ads

चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान

चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में केन्द्र की स्थाई गतिविधियों के अन्तर्गत स्वच्छ भारत अभियान की एक अनूठी पहल तेरापंथ विद्यालय साहुकारपेट में समायोजित हुईं।। साध्वी श्री काव्यलता जी ठाणा-4 से मंगलपाठ सुनकर हम सभी बहनें तेरापंथ विद्यालय पंहुची। आगन्तुक का स्वागत अध्यक्षा कमला जी गेलडा ने किया।

आज की मुख्य वक्ता  सुश्री याशिका खटेड ने बहुत ही अच्छे वक्तव्य के साथ स्वच्छ कैसे रहें और कैसे हमें रखना इस विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सारे बिंदुओं को दर्शाया, महिला मंडल की और से यासिका का सम्मान किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों की भी उपस्थित रही ।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रजनी जी दुगड़ उपस्थित थे।
महिला मंडल से अध्यक्ष कमला गेलडा, उपाध्यक्ष पुष्पा हिरण, मंत्री शांति दुधोडिया, सहमंत्री अलका खटेड,प्रचार-प्रसार मंत्री रिमा सिंघवी, कंचन भण्डारी, सुमन बरमेचा, लीला कटारिया,उषा धोका, संगिता डांगरा,आशा रांका, निर्मला छल्लाणी,आदी अनेक पदाधिकारीगण ,कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री शान्ति दुधोडिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री अलका खटेड ने दिया।
इस अभियान में सेकंडों बच्चे उपस्थित थे, और संकल्प किया स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।



Post a Comment

0 Comments