Top Ads

दक्षिण मुंबई में ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव

मुंबई। दक्षिण मुंबई ज्ञानशाला में वार्षिक उत्सव एवं अणुव्रत पर आधारित विविध भारती कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई। संचालन विजय श्री डागलिया व रेणु बोल्या ने किया। विविध भारती कार्यक्रम में बच्चों ने अणुव्रत पर आधारित लघु नाटिका, फैंसी ड्रेस, स्पीच, गीतिका प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में निर्णायक अणुव्रत उपसमिति संयोजिका लतिका डागलिया एवं कल्पना जैन थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि स्थानीय नगरसेवक आकाश राजपुरोहित, अमित मेहता, राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष किशन डागलिया थे। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति अध्यक्ष गणपत डागलिया, कोषाध्यक्ष नीतीश धाकड़, महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के सुमेरमल सुराणा, कोषाध्यक्ष इंद्रमल धाकड़, दक्षिण मुंबई तेयूप अध्यक्ष नरेंद्र बरमेचा, मंत्री रवि दोषी, दक्षिण मुंबई ज्ञानशाला संयोजक प्रदीप ओस्तवाल, पवन बोल्या, अशोक बरलोटा, दक्षिण मुंबई महिला मंडल संयोजिका भावना वागरेचा एवं वंदना वागरेचा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में आयुषी सालेचा, तन्मय झवेरी, श्रेष्ठ अभिभावक के रूप में शुभांगी झवेरी, श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में विजय श्री डागलिया को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन राजश्री डागलिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानशाला प्रशिक्षिका रेखा बरलोटा, कविता ओस्तवाल, भूमि पारेख, मोनिका संघवी, आशा कच्छारा, सुमन जैन, आशा पोरवाल, पुष्पा धाकड़ का सहयोग रहा।




Post a Comment

0 Comments