Top Ads

गुरु दृष्टि की आराधना करते हुए JTN संघ प्रभावना में सहभागी बने : साध्वी श्री काव्यलता


चेन्नई  31-10-2017, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई की आयोजना में अभातेयुप के मीडिया उपक्रम जैन तेरापंथ न्यूज के 8वें स्थापना दिवस पर साध्वी श्री काव्यलताजी ठाणा 4 के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में "सोश्यल मीडिया का सम्यक् उपयोग" विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने किया| श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ सभा मंत्री श्री विमल चिप्पड़ ने किया।  तेयुप अध्यक्ष श्री मुकेश मुथा ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए जैतस को बधाई के साथ साध्वी श्री काव्यलताजी के 36वें दीक्षा दिवस पर शुभकामनाएँ दी| साध्वी श्री काव्यलताजी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया आज JTN के आठवें स्थापना दिवस पर सम्पूर्ण टीम को साधुवाद देती हूँ। उनके श्रम से आज हर कार्यक्रम के समाचार लोगों के पास चंद मिनटों में पंहुच जाते हैं और संघ की प्रभावना हो रही है। उन्होनें कहां कि JTN सदेव गुरु दृष्टि की आराधना करते हुए संघ प्रभावना में सहभागी बनते रहे। आपने आगे कहा कि सहज ही आज मेरे दीक्षा दिवस पर आप सभी की शुभकामनाएँ मिली। मुझे साध्वी श्री मनोहराजी, साध्वी श्री सिरेकंवरजी की सेवा का सुअवसर मिला और आज उनका आर्शीवाद मेरे साथ है। जिस शिष्य पर गुरू की दृष्टि रहती है वो शिष्य स्वत: विकास करता है। मुझे आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ और वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी की अनन्त-अनन्त कृपा दृष्टि से ऊर्जा और शक्ति मिल रही है। जिससे जो दायित्व दिया उसका सफल निर्वहन कर रही हूं और मेरे भीतर संघ निष्ठा, गुरु निष्ठा, गण निष्ठा जागृत रहे, जिससे मेरा जीवन धन्य हो पायेगा और गुरु आर्शीवाद हमेशा युही मिलता रहे यही आज मंगलकामना करती हूं। 


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रॉफिट टेक्नोलॉजी की CEO सुश्री याशिका खटेड ने सोशियल मीडिया की उपयोगिता बताते हुवें कहा कि आज सोश्यल मीडिया समाज की प्रत्येक इकाई को जोडने का कार्य कर रहा है। हम सोश्यल मीडिया के प्रारूप व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से संबंधित सभी गतिविधियों के लिये दायित्वबद्ध है, साथ में  रिपोर्ट को जन जन तक पहुंचाने के लिये संकल्पित हैं। जैन तेरापंथ न्यूज नामक मीडिया उपक्रम प्लेटफार्म का कार्य कर रहा है|
सुश्री खटेड़ ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सोश्यल मीडिया की महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उसका किस तरह सम्यक् उपयोग करते हुए स्वयं अपने विकास के साथ आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं| उन्होंने सोश्यल मीडिया के साथ समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज और व्यापार का सामंजस्य की बात कहीं।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रॉफिट टेक्नोलॉजी की CEO सुश्री याशिका खटेड ने सोशियल मीडिया की उपयोगिता बताते हुवें कहा कि आज सोश्यल मीडिया समाज की प्रत्येक इकाई को जोडने का कार्य कर रहा है। हम सोश्यल मीडिया के प्रारूप व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से संबंधित सभी गतिविधियों के लिये दायित्वबद्ध है, साथ में  रिपोर्ट को जन जन तक पहुंचाने के लिये संकल्पित हैं। जैन तेरापंथ न्यूज नामक मीडिया उपक्रम प्लेटफार्म का कार्य कर रहा है|
सुश्री खटेड़ ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सोश्यल मीडिया की महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उसका किस तरह सम्यक् उपयोग करते हुए स्वयं अपने विकास के साथ आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं| उन्होंने सोश्यल मीडिया के साथ समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज और व्यापार का सामंजस्य की बात कहीं।


कार्यशाला के मुख्य अतिथि आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति / तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री धरमचंद  लुंकड जिनका मार्गदर्शन JTN के शुरूआती दौर मिलता रहा है। आपने जेटीएन को शुभकामनाएँ देते हुए लुंकड और वाणगोता परिवार की ओर से साध्वीश्री को दीक्षा दिवस पर भी मंगलकामनाएँ दी।
साध्वीश्री सुरभिप्रभा जी, साध्वीश्री वैभवयशाजी अपने भावों की सुंदर अभिव्यक्ति की प्रस्तुति दी। साध्वी श्री ज्योतियशाजी, साध्वी श्री सुरभिप्रभाजी, साध्वी श्री वैभवयशाजी ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी|


JTN प्रतिनिधि / महिला मंडल की मंत्री श्रीमती शान्ति दुधोडिया ने JTN की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज JTN अपना आठवां स्थापना दिवस पुरे भारत वर्ष में मना रहा है।  यह उपक्रम सोशल मीडिया के उपयोग का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। इस सोश्यल मीडिया ने एक नई मीडिया क्रान्ति का सूत्रपात किया।  31 अक्टूबर 2010 को श्री महावीर सेमलानी (सूरत) व श्री संजय वैद मेहता ने जेटीएन की स्थापना करके सम्पादक व सह संपादक के रुप में अनेकों वर्षो तक अपनी अमूल्य सेवाएँ घर्मसंघ को प्रदान की। JTN आज 7 देशों के साथ 22 से अधिक राज्यों में लगभग 244 प्रतिनिधि के द्वारा धर्म संघ की प्रभावना कर रहा है। प्रतिदिन WEBSIDE, WHATSAPP, YOUTUBE, FACEBOOK इस्टाग्राम इत्यादि के माध्यम से हर संघीय समाचारों को लोग पढते हैं। वर्तमान में श्री संजय वैद मेहता कार्यकारी संपादक, श्री समकीत पारिख सहसम्पादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं|


साध्वी श्री काव्यलताजी के दीक्षा दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल और अभातेयुप जेटीएन परिवार की और से मंगलकामना प्रकट करते हुए श्रीमती दूधोडिया ने कहा कि दीक्षा के 35 वर्षों में आपने धर्म संघ की बहुत प्रभावना की जहां- जहां भी आपने चातुर्मास किए आज भी श्रावक समाज आपको याद करता हैं। आप स्वस्थ रहे, गुरु दृष्टि की आराधना करते हुए संघ की प्रभावना करती रहे। 


मुख्य वक्ता याशिका खटेड़ का सम्मान किया गया। अभातेयुप सामायिक सह प्रभारी श्री विकास सेठिया, तमिलनाडु अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती माला कातरेला, श्री मूलचंद कोठारी, श्रीमती मानक देवी सेठिया ने भी जैतस टीम को बधाई के साथ साध्वी श्री जी को दीक्षा दिवस की शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री ज्योतियशा जी एवं कार्यशाला के संयोजक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने सयुक्त रुप से किया। आभार ज्ञापन दिनेश बाफणा ने किया। कार्यक्रम का फेसबुक पर लाईव प्रसारण संतोष सेठिया, विडियो रिकार्डिग प्रमोद गादिया ने की|  कार्यक्रम में सभी संघीय संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments