Top Ads

जैन जीवन शैली कार्यशाला: मीरा रोड, मुम्बई


मीरारोड 
आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या शासन श्री साध्वी पद्मावती के सानिध्य मे "जैनी जीवन शैली" कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान मे तेरापंथ भवन मे हुआ। महिला मंडल के मंगलगान ने कार्यशाला का आगाज किया।
शासन श्री साध्वी पद्मावतीजी ने कहा-जीवन शैली के मुख्यत: तीन अंग है-शरीर, मन और भाव। शारीरिक अस्वस्थता, मानसिक अस्वस्थता एवं भावात्मकता मे परेशानियों से बचने का एकमेक उपाय है-  जीवन शैली मे बदलाव। लाइफ स्टाईल चेंज अति आवश्यक है। जैनी जीवन शैली सुव्यवस्थित करके ही व्यक्ति सुखी बन सकता है। इससे शारीरिक व आध्यात्मिक दोनो प्रकार के स्वास्थ्य को उपलब्ध किया जा सकता है। अत: यह जीवन शैली जन जन मे व्याप्त हो। यह चमत्कारीक जीवन शैली है। इसे अपनाने से स्वच्छ समाज संरचना मे सहयोग मिलता है। साध्वी मंयकप्रभा जी ने कहा-भगवान महावीर द्वारा निरूपित श्रमणोपासक की श्रेणी का आधुनिकतम संस्करण है जैनी जीवन शैली। यह जीवन शैली नई समाज संरचना का ठोस आधार है। इसके नौ सूत्र है।इसमे पहला सूत्र है सम्यग्दर्शन। मनुष्य का संपूर्ण जीवन दर्शन के आधार पर चलता है दर्शन का अर्थ है - दृष्टिकोण।
साध्वी डा. गवेषणा जी ने कहा- इक्कीसवीं सदी मे बढती समस्या का कारण है पदार्थ के भोग की सीमा का अभाव, पदार्थ के संग्रह की सीमा का अभाव, प्रसाधन सामग्री के प्रति प्रवर्धमान आकर्षण तथा पदार्थों के प्रति आसक्ति जीवन चलाने के लिये अर्थ का अर्जन आवश्यक है पर अर्थोपार्जन के अनुचित तोर तरीक़े मनुष्य की असीम तृष्णा के सूचक है। और अर्जन के साथ विसर्जन होता रहे तो विकृति की भावना कम रही है।जैनी जीवन शैली के टिप्स 'लाइफ स्टाईल' बदलने मे संजीवनी बूटी की तरह है। साध्वी मेरूप्रभा जी ने विचार रखते हुए कुशलता पूर्वक मंच का संचालन किया। इससे पूर्व साध्वी श्री ने रामेश्वर से शानदार जूलुस के साथ भवन मे प्रवेश किया। चंद्रेश जी मादरेचा अध्यक्ष के नेतृत्व मे युवा पिढी ने सैकड़ों की उपस्थिति मे अपना अपना जोश दिखाया। राजेश जी कोठारी ने मंच संचालन किया भाईंदर से भी बहुत अच्छी उपस्थिति थी। मंडल अध्यक्षा अनिता मेहता व अरूणा मेहता ने बताया- सुमधुर गायक श्रेष्ठ कार्यक्रता प्रकाश जी श्री श्री माल के गीतों ने भक्तों को झुमने को भावविभोर कर दिया। देर रात तक समा बांधे रखा ,श्रद्धा भक्ति से श्रोता झुम उठे।

Post a Comment

1 Comments

Leave your valuable comments about this here :