Top Ads

मुम्बई जीवन विज्ञान पश्चिमांचल सम्मेलन सम्पन्न


श्री तुलसी महाप्रज्ञ फांउडेशन कांदीवली के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी एवं जीवन विज्ञान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौतम सेठीया की अध्यक्षता में तेरापंथ भवन कांदीवली मुंबई में जीवन विज्ञान पश्चिमांचल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुंबई जीवन विज्ञान के अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने पधारे हुए सभी का स्वागत किया। मंत्री प्रितम हिरण ने कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार मंत्र से की। मंगलाचरण मंत्री प्रितम हिरण, वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री पारसमल दुग्गड़ और प्रशिक्षका उषा जैन द्वारा हुआ। राष्ट्रीय संगठन संयोजक श्री प्यारचंद मेहता ने कहा आचार्य श्री महाप्रज्ञ द्वारा प्रदत जीवन विज्ञान का देश भर में प्रचार प्रसार हो, अपने श्रम और समय का योगदान देकर महत्तम जीवन विज्ञान अकादमीयों का संगठन करेंगे ऐसा संकल्प घोषित किया। राष्ट्रीय संगठन सह - संयोजक के रुप मे वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुग्गड़ की नियुक्ति हुई। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सेठिया ने पैन इंडिया काम्पटीशन के प्रतिस्पर्धा के रुप मे जीवन विज्ञान लागू करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों एवं ज्ञानशाला के सभी महत्तम विद्या इसमें भाग लेकर आचार्य महाप्रज्ञ प्रदत अनमोल ज्ञान को सहज रुप से पाकर अपनी निपूणता का विस्तार कर सके ऐसा बताया। गौतम सेठिया ने पैन इंडिया काम्पटीशन प्रतियोगिता पुरस्कार प्रायोजक जुगराज नाहर को साधु वाद दिया।
राष्ट्रीय संयोजक श्री राकेश खटेड ने पैन इंडिया  काम्पटीशन पहला प्रयास का समीक्षण किया। और नयी पुस्तके नये आयाम के साथ शिक्षण जगत में आगामी वर्ष में लागू कर सके ऐसी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। नागपुर से पधारे आनंदमल सेठिया ने भी इस प्रतियोगिता को विधा जगत के लिए आवश्यक बताया और तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पूर्व मंत्री दलपत बाबेल ने जीवन विज्ञान के कार्य की सराहना की। जलगॉव से ममता बुच, तरुण बुच पधारे। जीवन विज्ञान के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष विष्णु बाफना, जयचंद सांखला, अभिषेक बाफना, संयोजिका  भारती आचार्य, सह - संयोजिका उषा जैन, सीमा सांखला, साक्शी मंदोलिकर, विमला पटेल, विकास आच्छा, कमलेश चंडालिया, भरत लोढ़ा, राजेन्द्र जैन, ज्ञानमल भंडारी, अर्जुन लाल जैन, अशोक बडाला, देवेन्द्र कवाडिया, विकास बाफना, चन्दमल कुमठ, तरुण बुचा, किरण हिगड,  चन्दना दुगड आदि सभी कार्यकर्ता पधारे।
जैन विश्व भारती अंतर्गत जीवन विज्ञान अतिशीघ्र गति से देश भर के विद्यार्थियों में पहुचे इसलिए नई योजनाओं के विकल्पो के साथ हुई इस पश्चिमांचल सम्मेलन अति सफल हुआ।

Post a Comment

0 Comments