Top Ads

किशोर मंडल संगठन यात्रा : मैसूरु


06 अप्रैल 2018, JTN, अभातेयुप निर्देशानुसार किशोर मंडल संगठन यात्रा के क्रम में तेरापंथ किशोर मंडल (ब्लू ब्रिगेड) टीम आज मैसूरु पहुंची। संगठन यात्रा की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से हुई, फिर सभी ने मिलकर विजय गीत संगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेयूप अध्यक्ष श्री दिनेश दक ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
तेयुप टीम और सभी TKM किशोरों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। श्री अरविंद पोखरना ने टीकम के स्वछ भारत मिशन, महावीर चित्रकला प्रतियोगिता के साथ TKM के आगे होने वाले कार्यक्रम एवं 13वे राष्ट्रीय तेरापंथ किशोर मंडल अधिवेशन की विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक किशोरो को इसमे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । तत्पश्चात श्री रौनक नाहर ने TTF, CPS और जैन संस्कार विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगो को इसमे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । श्री उज्ज्वल सिंघी ने TGT, सामायिक, तपोयज्ञ के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगो को इसमे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं सोशल मीडिया की जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। किशोर मंड़ल की राष्ट्रीय टीम ने किशोरों को रास्ते की सेवा, संघ और समाज से जुड़ने को स्व-विकास हेतु महत्वपूर्ण बताया और किशोरों को अभातेयुप निर्देशित कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने की बात रखी। उन्होंने किशोर मंडल राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु किशोरों से आह्वान किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के समिति सदस्य, राष्ट्रीय किशोर मंडल टीम सदस्य, JTN मैसूर प्रतिनिधि श्री लक्की श्रीश्रीमाल ने किशोरों का उत्साह बढ़ाया और बहुत अहम भूमिका निभाई। सबमे में एक नया जोश और उमंग भरी। उन्होंने सोशल मीडिया की जरूरत के साथ साथ कैसे हम जीवन मे आगे कैसे बढ सकते है ये बताया। तत्पश्चात किशोरों द्वारा प्रस्तुत जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। किशोरों ने अधिवेशन TTF और तपोयज्ञ में भाग लेने हेतु सहभागिता की भावना जतायी। तेयुप मंत्री श्री संजय कटारिया ने अपने भाव प्रस्तुत किये और कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया और उनकी सम्पूर्ण अभातेयुप टीम बहुत अच्छा सराहनीय कार्य कर रही है और किशोरों को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। तत्पश्चात संयोजक श्री तुषार गुलगुलिया ने अपने भाव प्रस्तुत किये और TKM प्रभारी श्री ललित जी मेहता ने आभार ज्ञापन किया । इस अवसर पर अभातेयुप सिमिति सदस्य श्री सेजल कोठारी, किशोर मंडल के सहप्रभारी श्री चिराग दक, तेयुप साथी एवम किशोर मंडल टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments