Top Ads

अणुविभा मुम्बई टीम ने दी महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री को अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट जानकारी

 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड से मिलने पहुँची अणुविभा मुम्बई टीम
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी सहित गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

22/12/2020, अणुविभा मुंबई की टीम आयोजित होने वाले अणुव्रत क्रिएटिव कॉन्टेस्ट 2020 के लिए मुंबई के मार्गदर्शक श्री लक्ष्मण कोठारी एवं संयोजिका श्रीमती कंचन सोनी अपनी टीम के साथ चेंबूर में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड से मिलने पहुँची। 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा जी ने आश्वासन दिया की सरकार की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा। आपने अणुव्रत क्रिएटिव कॉन्टेस्ट 2020 की पूरी रूपरेखा सुना। उनकी गरिमामय उपस्थिति ने सभी में उत्साह और कार्यक्रम को सफल बनाने का एक विश्वास जगाया। 

जानकारी लेने के पश्चात महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री अपने पिताजी श्री एकनाथ गायकवाड, कांग्रेस अध्यक्ष श्री हुकुम राज मेहता और अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इस कॉन्टेस्ट से जुड़ी। 

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी, श्री निलेश राठौड़, मुंबई वेस्ट जोन संयोजक श्री किरण परमार, सेंट्रल जोन से संयोजिका श्रीमती स्वाति सोनी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती तरूणा कोठारी, मधु सिंयाल, भारती राठौड़, चेंबूर संयोजिका वनीता बाफना, सह संयोजिका लीना सिंघवी, वनीता चंडालिया तथा अणुव्रत कार्यकर्ता गुणवंती सोनी, स्नेहलता बड़ाला, दीपाली बोहरा एवं रेखा गोखरू की उपस्थिति रही। मुंबई मराठी चैनल के मीडिया की भी उपस्थिति रही। 

साभार : प्रचार प्रसार विभाग अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट 2020

Post a Comment

0 Comments