Top Ads

शाहपुरा संगठन यात्रा के दौरान अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा राष्ट्र के नैतिक उत्थान के लिए अणुव्रत आज भी प्रासंगिक

शाहपुरा, अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष संचय जैन व उनकी टीम का संगठन यात्रा के तहत शाहपुरा पहुंचने पर माताश्रय भवन में स्वागत किया गया।

आगुंतक अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थानीय समिति अध्यक्ष रामस्वरूप काबरा ने अपनी विगत चार वषोॅ के कार्यकाल की गति प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान माताश्रय भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष संजय जैन ने अणुव्रत विश्व भारती की भावी योजनाओं और गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अणुव्रत और तेरापंथ के मध्य जो महीन रेखा है उसे भी स्पष्ट किया। संचय जैन ने अणुविभा द्वारा मूल्य समावेशी शिक्षा के सम्बन्ध में किये जा रहे व्यावहारिक कार्यक्रमों और प्रयोगों की जानकारी दी। जैन ने कहा कि राष्ट्र के नैतिक उत्थान के लिए अणुव्रत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने चारित्रिक विकास, साम्प्रदायिक एकता, सांस्कृतिक समन्वय के साथ साथ जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए अणुव्रत वर्तमान में सबसे प्रासंगिक बताया।

जैन ने कहा कि स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद राष्ट्र के नैतिक उत्थान, चारीत्रिक विकास और मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य तुलसी ने 1949 में अणुव्रत आंदोलन का श्री गणेश किया। वे ये मानते थे कि व्यक्ति के अणु संकल्प ही उसे महान बनाते है जिससे कि समाज का निर्माण करता है। अणुव्रत विश्व भारती के महामंत्री भीकम सुराणा ने अणुव्रत मासिक पत्रिका और बच्चों का देश कॉमिक्स से सभी को अवगत कराया। वर्तमान में चल रहे। अणुव्रत विश्व भारती के उपाध्यक्ष अशोक डूंगरवाल ने निवर्तमान अणुव्रत महासमिति और अणुव्रत विश्व भारती के संशय को स्पष्ट किया। अणुव्रत विश्व भारती के सहमंत्री जगजीवन चोरड़िया व भीलवाड़ा मंत्री राजेश चोरड़िया व अभिषेक कोठारी ने भी संबोधित किया। 

शुरूआत में शाहपुरा समिति के गोपाल पंचोली ने सभी का स्वागत करते हुए शाहपुरा में पूर्व में प्रेक्षा ध्यान शिविर सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत करते हुए अणुव्रत विश्व भारती के पदाधिकारियों से शाहपुरा में रोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने व संतो के प्रवास का कार्यक्रम कराने का अनुरोध किया। 

इस दौरान अणुव्रत विश्व भारती के पदाधिकारियों के साथ संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक तेजपाल उपाध्याय, प्रेस क्लब महासचिव मूलचन्द पेसवानी, कैलाश शर्मा, राजीव सुवालका, सनाठ्य ने अणुव्रत व जीवन विज्ञान विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने 6 व 7 फरवरी 21 को राजसमंद में होने वाले चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए शाहपुरा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। 

Post a Comment

0 Comments