Top Ads

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा : बीदासर


बीदासर में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा व महामंत्री श्रीमती नीलम सेठिया का शुभागमन हुआ। बीदासर केंद्र व्यवस्थापिका शासन श्री साध्वी बसंतप्रभा जी व साध्वी पुण्यप्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल ने उनका अभिनंदन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल ने मंगलाचरण द्वारा तुलसी अष्टकम से की। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शांति देवी बांठिया ने उनके अभिनंदन में वक्तव्य प्रस्तुत किया। अभातेममं की महामंत्री श्रीमती नीलम जी सेठिया ने अपने भाव प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय अध्यक्षा जी ने सभी को अभातेममं द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम व योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया।


साध्वी श्री पुण्यप्रभा जी ने अभातेममं द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओं की सराहना की। साध्वी श्री बसंतप्रभा जी ने कहा कि महिलाओं में जागृति लाना अत्यंत आवश्यक है इसके बिना वे इस भौतिक युग में विकास नही कर सकती है और अभातेममं महिलाओं में जागृति के लिऐ बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका / JTN दिप्ति दुगड़ ने किया। 


व्याख्यान के पश्चात अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा व महामंत्री के साथ महिला मंडल व कन्या मंडल की गोष्ठि हुई जिसमें महिला मंडल द्वारा चलायी जाने वाली सभी गतिविधियों या किसी भी प्रकार की समस्याओं पर चर्चा हुई। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा व महामंत्री के प्रथम बार बीदासर आने पर सभी के मन अत्यंत हर्षित थे।

Post a Comment

0 Comments