Jain Terapanth News
अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित
अभातेयुप/ तेयुप

अभातेयुप के सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित

S

Sanjay Vaidmehta

25/09/2026

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की सत्र 2025-27 की तृतीय कार्यसमिति बैठक का परम  पूज्य गुरुदेव से मंगलपाठ श्रवण के पश्चात अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन माण्डोत की अध्यक्षता में तुलसी ऑडिटोरियम, जैन विश्व भारती, लाडनूँ में आयोजन हुआ। बैठक में अभातेयुप प्रबंध मंडल, विशेष आमंत्रित सदस्यगण सहित देश विदेश से समागत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गण की  उपस्थिति रही।

सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ बैठक का हुआ शुभारंभ । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन माण्डोत द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का  वांचन करवाया गया। महामंत्री श्री सौरभ पटावरी द्वारा गत मीटिंग की कार्यवाही का  वांचन किया गया। अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेशकुमारजी एवं किशोर मण्डल के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री नयकुमारजी का  विशेष मार्गदर्शन मिला ।