Jain Terapanth News
जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार : बेंगलुरु जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार : बेंगलुरु
स्थानीय समाचार

जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार : बेंगलुरु

J

JTN Admin

22/04/2025

चाड़वास निवासी एवं बेंगलुरु प्रवासी स्वर्गीय श्री विजय सिंह जी बच्छावत के पोत्री एवं श्रीमती अंकिता जी - श्री अरविंद जी बच्छावत के पुत्री का जन्म 15 मार्च, 2025 को सुबह 10ः09 को इस धरा पर हुआ। 25 मार्च, 2025, को नव शिशु का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से प्रातः 9ः15 बजे आपके जयनगर निवास स्थान, बेंगलुरू में संस्कारक श्री आदित्य मंडोत ने निर्दिष्ट मंत्रों का उच्चारण करते हुए संपादित करवाया। नव शिशु का नाम पूर्वी रखा गया। बच्छावत परिवार को मंगल भावना पत्रक एवं नामकरण पत्र भेंट किया गया। तेरापंथ युवक परिषद् के संस्कारक श्री आदित्य मांडोत ने नवशिशु को भावी जीवन की आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की। बच्छावत परिवार ने तेरापंथ युवक परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्छावत पारिवारिक जनों की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से हुआ।